Class 9 Hindi Chapter 5 Juliya Question Answer | 9 वी हिंदी जूलिया स्वाध्याय

9th class hindi Juliya Juliya poem bhavarth जूलिया के प्रश्न उत्तर Juliya class 9 question answer
Admin

५. जूलिया स्वाध्याय | Std 9 hindi chapter 5 Juliya swadhyay 

9th class hindi Juliya Juliya poem bhavarth जूलिया के प्रश्न उत्तर Juliya class 9 question answer


5 Juliya question answer | std 9 hindi chapter 5 Juliya question answer | 9th class hindi chapter 5 Juliya question answer

संभाषणीय

नौकरीपेशा अभिभावकों को अपने बच्चे शिशु-पालन केंद्र में रखने पड़ते हैं-इस संदर्भ में चर्चा कीजिए :-

कृति के लिए आवश्यक सोपान :

• बच्चों को केंद्र में रखने के कारणों पर चर्चा करें।

• बच्चों को वहाँ भेजने पर उनके मन में जो विचार आते होंगे- स्पष्ट करने के लिए कहें।

• इस समस्या का हल पूछें।

उत्तर:

 


जूलिया के प्रश्न उत्तर | Juliya class 9 question answer


लेखनीय

👄👄👄👄👄👄👄👄👄👄👄


छोटे व्यवसायियों के साथ दिए गए मुद्दों के आधार पर वार्तालाप कीजिए और संवाद के रूप में लिखिए।



उत्तर:

मंगेश - नमस्ते सोहनलाल जी! कैसे हैं आप? काफी समय बाद मुलाकात हो रही है। आजकल आप कौन-सा व्यवसाय कर रहे हैं?

सोहनलाल - नमस्ते मंगेश! मैं बिल्कुल ठीक हूँ। हाल ही में मैंने अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय शुरू किया है।

मंगेश - वाह सोहनलाल जी! इतने सारे व्यवसाय होने के बावजूद आपने अगरबत्ती-उद्योग ही क्यों चुना?

सोहनलाल - मंगेश, इस व्यवसाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम पूंजी लगती है और मुनाफा अच्छा मिलता है। इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती। साथ ही सरकार द्वारा आसान शर्तों पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहता है, तो वह अपने घर से भी इसकी शुरुआत कर सकता है। बस व्यवसाय शुरू करने से पहले उसका पंजीकरण करवाना जरूरी होता है।

मंगेश - अच्छा! तो आपको इस काम के लिए रोज कितना समय देना पड़ता है?

सोहनलाल - ज्यादा समय नहीं देना पड़ता मंगेश, क्योंकि मैंने यह काम घर से ही शुरू किया है। इससे मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलता है और मेरा व्यवसाय भी अच्छे से चलता रहता है।

मंगेश - यह तो बहुत अच्छी बात है। क्या आपको इस व्यवसाय से संतोष और खुशी मिल रही है?

सोहनलाल - जी हाँ, मुझे बहुत खुशी महसूस होती है। अच्छी आय होने के साथ-साथ मुझे इस बात का भी गर्व है कि मेरे व्यवसाय से कुछ लोगों को रोजगार मिला है। विदेशों में भी अगरबत्ती की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए इस काम में मुझे काफी आनंद आता है।

मंगेश - सोहनलाल जी, आपने इतनी उपयोगी जानकारी दी, उसके लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। अच्छा, अब मैं चलता हूँ। नमस्कार!

सोहनलाल - नमस्कार मंगेश! फिर मिलेंगे।

 

Related Posts
श्रवणीय

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'हास्य कवि सम्मेलन' की कविताएँ सुनिए और किसी एक कविता का आशय अपने मित्रों को सुनाइए।

उत्तर:

 

std 9 hindi Juliya question answer | Juliya 9th class hindi question answer


आसपास

घरेलू काम करने वाले लोगों की समस्याओं की सूची बनाइए।

उत्तर:

·       गरीबी

·       अशिक्षा

·       अस्वस्थ परिसर

·       पारिवारिक माहौल

·       गृहस्वामी द्वारा शोषण

·       नियमित रोजगार का अभाव

·       निवास, जल, भोजन की समस्या

·       क्रूर, निर्मम, हृदयहीन लोगों से वास्ता पड़ना

 


पठनीय

किसी अन्य पाठ्यपुस्तक से एकांकी पढ़िए।

उत्तर:

 

Juliya 9th class hindi workbook answers | 9th class hindi Juliya


मौलिक सृजन

'जूलिया की जगह आप होते तो' ..... विषय पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

प्रस्तुत पाठ में लेखक ने जूलिया की पात्रता को जिस प्रकार दर्शाया है, उससे यह ज्ञात होता है कि वह एक सीधी-सादी और डरपोक महिला है, जो अन्याय को भी सहन कर लेती है। अगर उसकी जगह मैं होती, तो मैं अन्याय कभी भी सहन नहीं करती क्योंकि अन्याय को सहन करना भी एक प्रकार का अपराध है। अगर मैंने परिश्रम किया है, तो उसका उचित मेहनताना मुझे मिलना ही चाहिए।

कार्य को शुरू करने से पहले ही मैं अपने कार्य और वेतन संबंधी सारी चर्चा कर लेती। कार्य की समाप्ति पर अगर मालिक पक्ष वेतन देने में आनाकानी करता या झूठे कारण दिखाकर वेतन कम करने का प्रयास करता, तो उसके खिलाफ आवाज उठाती। इसके बाद भी मालिक मेरा पूरा मेहनताना नहीं देता, तो मैं प्रशासन की मदद लेती और अपना पूरा मेहनताना लेकर ही रहती। मैं कायर और डरपोक बनकर अत्याचार नहीं सहती।

 

पठित गद्यांश पर आधारित कृतियाँ पूर्ण कीजिए :

(१) संजाल पूर्ण कीजिए

Juliya 9th class hindi workbook answers | 9th class hindi Juliya

उत्तर:

Juliya 9th class hindi workbook answers | 9th class hindi Juliya


 

(२) कारण लिखिए :-


(क) गृहस्वामी द्वारा जूलिया से माफी माँगना

उत्तर:
जूलिया के साथ क्रूर मजाक करना।

 

(ख) गृहस्वामी से जूलिया को संसार के साथ लड़ने के लिए कहना

उत्तर: गृहस्वामी ने जूलिया को संसार के साथ लड़ने के लिए कहा
ताकि वह अपने आप को बचाए रख सके।

 

(३)

(क) परिच्छेद में प्रयुक्त कोई एक मुहावरा ढूँढ़कर उसका सार्थक वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उत्तर:

मुहावरा - सबक सिखाना
अर्थ - दंड देना।

वाक्य - लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया।

 

(ख) 'पर' शब्द के दो अर्थ लिखिए।

उत्तर:

1.    लेकिन

2.    पंख

 

(४) 'संसार में दब्बू और रीढ़रहित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है', इसपर लगभग आठ से दस वाक्यों में अपने विचार लिखिए।

उत्तर:

यह संसार बहुत ही कठोर, क्रूर, निर्मम व हृदयहीन है। यदि व्यक्ति अन्याय को बिना आवाज उठाए सहता जाएगा, तो उसके साथ अन्याय ही होता रहेगा। ऐसे व्यक्ति के साथ कभी न्याय नहीं हो सकता, जो न्याय के लिए अपनी आवाज न उठाए। अपने अधिकार को पाने के लिए हर व्यक्ति को आवाज उठाने व जरूरत पड़ने पर लड़ने का हक है। यही प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य भी है।

यदि अधिकारों को यूँ ही छोड़ दिया जाएगा, तो उस व्यक्ति की कमजोरी मान ली जाती है। ऐसे लोगों का समाज में हर वर्ग के लोग शोषण करेंगे। जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है, वह व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता है। हमारे संविधान में भी अन्याय के खिलाफ अपना हक पाने के लिए आवाज उठाने के लिए कहा गया है। इस तरह संसार में दुर्बल व रीढ़विहीन व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता और न ही वह अपने जीवन में सफल हो सकता है।


Class 9 Hindi Chapter 5 Juliya Question Answer | जूलिया स्वाध्याय


पाठ के आंगन में

(१)    सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए :-

(क)         संजाल :

उत्तर:




(ख) ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हो :


(१) वान्या

उत्तर:

कौल्या के अलावा जूली से कौन पढ़ता था?

 

(२) रुबल

उत्तर:

रूसी मुद्रा का नाम क्या है?


(२) पाठ में प्रयुक्त अंकों का उपयोग करके मुहावरे लिखिए। पूर्ण कीजिए :-

उत्तर:

·       दो-नौ ग्यारह होना

·       एक-एक और एक ग्यारह होना

·       उन्नीस-बीस का फर्क होना

·       चार-चाँद लगाना

·       पाँच-पाँच उँगलियाँ घी में होना

 

(३) कई बार अज्ञान के कारण गरीबों को ठगा जाता है यह देखकर मेरे मन में विचार आए.

उत्तर:

कई बार अज्ञान के कारण गरीबी को भोगना पड़ता है। यह देखकर मेरे मन में विचार आए कि निरक्षरता कितना बड़ा अभिशाप है। क्यों हमारे लोग इसके महत्व को समझते नहीं हैं कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है कि जिससे हम अज्ञानता के दानव का विनाश कर सकते हैं। आज भी शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है। ऐसे भोले-भाले लोग धोखेबाजों के जाल में फँस जाते हैं।

सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊँचा करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कई योजनाएँ चल रही हैं जिसमें मुफ्त शिक्षा का प्रावधान भी है परंतु जागरूकता में कमी के कारण लोगों तक इसका फायदा नहीं पहुँच रहा है। इसलिए जरूरत है तो जागरूकता की। हमें अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं की जानकारी ही नहीं देनी है बल्कि उन्हें उन तक पहुँचने के सरल उपाय भी खोजने होंगे।

एक शिक्षित समाज ही विकासशील देश की पहली जरूरत है। जब लोग शिक्षित होंगे तो समाज शिक्षित होगा और जब समाज शिक्षित होगा तो देश शिक्षित होगा। देश के शिक्षित होने पर ही हम एक ऐसे देश की कल्पना कर सकते हैं, जहाँ पर विश्व बंधुत्व, शांति और सौहार्द होगा।

 

पाठ से आगे

परिचारिका पाठ्यक्रम नर्सिंग कोर्स संबंधी जानकारी अंतरजाल से प्राप्त कीजिए और आवश्यक अर्हता संबंधी चर्चा करें।

उत्तर:

नर्सिंग कोर्स संबंधी जानकारी

नर्सिंग में उच्च अध्ययन या M.Sc को आगे बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक अंकों के साथ नर्सिंग डिग्री में B.Sc होना चाहिए। नर्सिंग में M.Sc. का अध्ययन करते समय वे निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं:

1.    ऑन्कोलॉजिकल नर्सिंग

2.    कार्डियोलॉजिकल नर्सिंग

3.    नेफ्रोलॉजिकल नर्सिंग

4.    न्यूरोसाइंस नर्सिंग

5.    मनोरोग नर्सिंग

6.    क्रिटिकल केयर नर्सिंग

7.    बाल चिकित्सा नर्सिंग


नर्सिंग कोर्स के लिए आवश्यक अर्हता

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का अध्ययन करने के लिए छात्रों को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। प्रवेश पाने के लिए आवश्यक गुणों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, छात्र को अपने 10+2 या वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की परीक्षा में विषयों के रूप में भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान होना चाहिए। नामांकन के समय छात्र की आयु न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए। B.Sc. नर्सिंग पोस्ट बेसिक के लिए छात्रों को अपनी 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करने और GNM डिप्लोमा करने की आवश्यकता होती है।

 


भाषा बिंदु
Related Posts

नीचे दिए गए चिह्नों के सामने उनके नाम लिखिए तथा वाक्यों में उचित विरामचिह्न लगाइए :-


उत्तर:

क्र.

चिह्न

नाम

वाक्य

१.

-

योजक चिह्न

१. स्त्री शिक्षा को लेकर
लेखक के क्या विचार थे?

२.

लाघव/संक्षेप चिह्न

२. श्याम, तुम आ गए!

३.

-

निर्देशक चिह्न

३. मोहन बोला," तुमने
जो कुछ कहा, ठीक है।"

४.

[...]

बड़ा कोष्ठक

४. जीवन संग्राम में सब लड़
रहे हैं; कुछ जीतेंगे, कुछ हारेंगे।

 

क्र.

चिह्न

नाम

वाक्य

५.

....

दोहरा अवतरण चिह्न

५. भरत भैया, ऐसा ना कहो।

६.

;

अल्पविराम

६. अरे क्या मैं झूठ बोल रहा हूँ?

७.

!

विस्मयादिबोधक चिह्न

७. जी धन्यवाद !

८.

,

अर्धविराम

८. इसके अलावा तुमने तीन
छुट्टियाँ और ली है। ठीक है न?

 

क्र.

चिह्न

नाम

वाक्य

९.

()

छोटा कोष्ठक

९. अच्छा ... और इतनी बड़ी बात
तुम्हारी मालकिन ने मुझे
बताई तक नहीं।

१०.

I

पूर्णविराम

१०. आप कह रहे हैं तो
आप ने दिए ही होंगे।

 

रचना बोध

Post a Comment