11. स्वतंत्रता गान स्वाध्याय इयत्ता नववी हिंदी | Swatantrata gaan class 9 question answer

स्वतंत्रता गान स्वाध्याय इयत्ता नववी स्वतंत्रता गान स्वाध्याय 9वी इयत्ता नववी हिंदी स्वाध्याय11 इयत्ता 9वी हिंदी लोकभारती
Admin

Std 9 Hindi Chapter 11 Swatantrata gaan  Question Answer Maharashtra Board

 

स्वतंत्रता गान स्वाध्याय 9वी  इयत्ता नववी हिंदी स्वाध्याय11  इयत्ता 9वी हिंदी लोकभारती

Maharashtra State Board Class 9 Hindi Solutions | Hindi Lokbharti 9th Digest Chapter 10

 

संभाषणीय

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम संबंधी पढ़ी/सुनी किसी प्रेरणादायी घटना/प्रसंग पर चर्चा कीजिए :-

कृति के लिए आवश्यक सोपान :

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ और उसमे सम्मिलित सेनानियों के नाम पूछें।

अपने परिसर की किसी ऐतिहासिक भूमि के बारे में बताने के लिए कहें।

• किसी सेनानी के जीवन की प्रेरणादायी घटना का महत्त्वपूर्ण

अंश कहलवाएँ।

• यदि विद्यार्थी सेनानी के स्थान पर होते तो क्या करते, बताने के लिए प्रेरित करें।

उत्तर:


शिक्षक : बच्चो क्या आप भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कुछ जानते हो?

मनोज : हाँ सर, अपने देश को आजाद करने के लिए किया गया हर प्रयास भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा है।

शिक्षक : गौरी क्या तुम जानती हो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ कब हुआ था?

गौरी : हाँ सर, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ १० मई १८५७ को हुआ था।

शिक्षक : तो फिर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित सेनानियों के नाम बताओं।

मनोज : मंगल पांडे, बेगम हजरत महल, नाना साहब, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे यह सब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित सेनानी थे।

शिक्षक : क्या आप किसी ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानते हो?

रोशन : दिल्ली का लाल किला भारत के दिल्ली शहर का एक ऐतिहासिक किला है। इस किले के बारे में बात करें तो वर्ष १८५६ तक इस किले पर लगभग २०० वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का शासन था।

शिक्षक : किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में कुछ बात बताइए।

रिहान : अंग्रेज सरकार ने नई एनफील्ड राइफल बनाई थी, जिस में लगने वाले कारतूस गाय और सूअर की चर्बी से बने थे जिसे सैनिक को राइफल इस्तेमाल करने के लिए मुंह से हटाना होता था। इसका विरोध सबसे पहले मंगल पांडे ने किया। मंगल पांडे से प्रेरित होकर सब सैनिकों ने भी विद्रोह किया। यहीं से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई।

शिक्षक : अगर आप स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी होते तो आप क्या करते ?

रिहान : जैसे मंगल पांडे ने अन्याय के खिलाफ विद्रोह किया मै भी अंग्रेज सरकार के खिलाफ विद्रोह करता।

गोरव : अपने देश को आजाद करने के लिए मै अपनी जान भी कुर्बान करता।

सलोनी : मै भी स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेती। अपनी भारत माता के लिए जो जो कर सकती सब करती पर चुप नही बैठती।

 

class 9 hindi chapter 11 Swatantrata gaan  question answer | std 9 hindi chapter 11 Swatantrata gaan  question answer


श्रवणीय

क) राष्ट्रभक्ति पर आधारित कोई कविता सुनिए।

उत्तर:

 


ख) अपने देश की विविधताएँ सुनिए।

उत्तर:

            विश्व में भारत सबसे पुरानी सभ्यता का एक जाना-माना देश है जहाँ वर्षों से कई प्रजातीय समूह एक साथ रहते हैं। भारत विविध सभ्यताओं का देश है जहाँ लोग अपने धर्म और इच्छा के अनुसार लगभग १६५० भाषाएँ और बोलियों का इस्तेमाल करते हैं। संस्कृति, परंपरा, धर्म, और भाषा से अलग होने के बावजूद भी लोग यहाँ एक-दूसरे का सम्मान करते हैं साथ ही भाईचारे के ढ़ेर सारी भावनाओं के साथ एक साथ रहते हैं। लोग पूरे भारत की धरती पर यहाँ-वहाँ रहते हैं फिर भी भाईचारे की एक भावना के द्वारा जुड़े होते हैं। अपने राष्ट्र का एक महान चरित्र है "विविधता में एकता" जो इंसानियत के संबंध में सभी धर्मों के लोगों को बाँध के रखता है।

लेखनीय

Lokbharti Chapter 11 स्वतंत्रता गान Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.| Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 11 स्वतंत्रता गान Textbook Questions and Answer

समूह बनाकर भारत की विशेषता बताने वाले संवाद का लेखन कीजिए तथा समारोह में उसकी प्रस्तुति कीजिए।

उत्तर:

शुभम : रिया, क्या तुम अपने भारत देश की विशेषताएँ जानती हों?

रिया- हाँ शूभम, 'अनेकता में एकता' यह हमारे भारत देश की सबसे बडी विशेषता है।

गौरव : हमारा भारत देश धर्मनिरपेक्ष है। यंहा अनेक धर्म और जाती के लोग एकसाथ मिलजुलकर रहते है।

मोना : हमारे देश की 'लोकशाही' यह भी हमारे देश की विशेषता है।

चिराग : भारत में अनेक धर्म, भाषा, संस्कृति के लोग है, जो बंधुभाव, समानता के साथ रहते है। समानता सबका अधिकार है।

 

9th standard hindi lesson number 11 Swatantrata gaan  question answer | standard 9th hindi lesson number 11 Swatantrata gaan

कल्पना पल्लवन

'विश्व स्तर पर भारत की पहचान निराली है', स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

            विश्व स्तर पर भारत की पहचान निराली है। भारत एक खूबसूरत देश है, जहाँ अभी तक संस्कृति और परंपरा कायम है। भारत में उपजाऊ मैदान, हरी घाटियाँ, देवदार, नदियाँ, पहाड़ और बहुत कुछ है। भारत विविध धर्मों, जातियों और परंपराओं वाला एक लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की परंपरा कुछ अनोखी है। भारत में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। हर २५ किलोमीटर पर अलग-अलग संस्कृति का मनोरंजन होता है। भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। भारत में सब मिलकर रहते है और सब सारे त्यौहार मिल के मनाते है।

 

पठनीय

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र संबंधी जानकारी पढ़िए और छोटी-सी टिपण्णी तैयार कीजिए।

उत्तर:

            भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम डॉ. विक्रम साराभाई की संकल्पना है, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा गया है। वे वैज्ञानिक कल्पना एवं राष्ट्र-नायक के रूप में जाने गए। वर्तमान प्रारूप में इस कार्यक्रम की कमान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हाथों में है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना १५ अगस्त १९६९ में की गयी थी। तब इसका नाम 'अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति' था। भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट, १९ अप्रैल १९७५ को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। इसके बाद भास्कर और रोहिणी उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गये इसरो को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए साल २०१४ के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

पाठ के आंगन में

(१) 'यह स्वतंत्र भावना का स्वतंत्र गान है' इस पंक्ति में आई कवि की भावना स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

            भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष का इतिहास बहुत लंबा है। देशवासियों के सैंकड़ों वर्षों के अथक प्रयासों और बलिदानों के फलस्वरूप स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई है। सभी देशवासी प्रसन्न हैं, क्योंकि लंबे समय तक विदेशियों की गुलामी के बाद आजादी की हवा में साँस लेने का अवसर भारतवासियों को मिला है। वे हर परिस्थिति में इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखना चाहते हैं। देशवासियों के छोटे-छोटे विभिन्न मतभेदों का प्रभाव चिर प्रतीक्षित स्वतंत्रता पर नहीं पड़ना चाहिए। प्रत्येक देशवासी की यही भावना है।

 

(२) उचित जोड़ियाँ मिलाइए :

उत्तर:

अतीत - कल्पना

पुनीत - भावना

अनंत - साधना

विनीत - प्रार्थना


स्वतंत्रता गान स्वाध्याय इयत्ता नववी | स्वतंत्रता गान स्वाध्याय 9वी

पाठ से आगे

अंतरजाल/ग्रंथालय से 'दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन' (सार्क) में भारत की भूमिका की जानकारी प्राप्त करके टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:

            दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनैतिक संगठन है। सार्क में भारत की अहम भूमिका है। सार्क में भारत न सिर्फ क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से ७० फीसदी हिस्सेदारी रखता है, बल्कि संगठन की अधीनस्थता में भी इसकी भागीदारी ७० प्रतिशत से भी ज्यादा है। संगठन के देशों में सबसे ज्यादा व्यापार भारत का बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान के साथ रहा। अफगानिस्तान हो या बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मालदीव या नेपाल आर्थिक रूप से भारत सभी का सहयोग करता रहा है।


इयत्ता नववी हिंदी स्वाध्याय11 | इयत्ता 9वी हिंदी लोकभारती


********

Post a Comment