Class 9 Hindi Chapter 3 Inam Question Answer | इनाम इयत्ता ९वी हिंदी स्वाध्याय प्रश्न उत्तरे

इनाम Questions And Answers Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 1 इनाम Textbook Questions and Answers ९वी हिंदी इनाम स्वाध्याय प्रश्न उत्तरे
Admin

Std 9 hindi chapter 3 Inam swadhyay  | 9th Digest Chapter 3


इनाम Questions And Answers Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 3
श्रवणीय


'बिजली बचत की आवश्यकता' पर चर्चा कीजिए :-

कृति के लिए आवश्यक सोपान :

·       विद्यार्थियों से बिजली से चलने वाले साधनों के नाम पूछें।

·       बिजली का उपयोग अन्य किन-किन क्षेत्रों में होता है कहलवाएँ।

·       बिजली की बचत की आवश्यकता पर चर्चा कराएँ।

·       विद्यार्थी द्वारा किए जाने वाले उपाय बताने के लिए कहें।

उत्तर:

कक्षा में "बिजली बचत की आवश्यकता" विषय पर एक उपयोगी चर्चा आयोजित की गई।

सबसे पहले शिक्षक ने विद्यार्थियों से पूछा कि कौन-कौन से साधन बिजली से चलते हैं। विद्यार्थियों ने बताया- पंखा, बल्ब, ट्यूबलाइट, टी.वी., फ्रिज, मिक्सर, मोटर, कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर आदि। इसके बाद चर्चा हुई कि बिजली का उपयोग केवल घरों में ही नहीं, बल्कि कारखानों, अस्पतालों, विद्यालयों, परिवहन, और कृषि कार्यों में भी किया जाता है। बिजली आधुनिक जीवन का आधार बन चुकी है। फिर विद्यार्थियों ने बताया कि बिजली की बचत क्यों आवश्यक है। सभी का मत था कि बिजली बचाने से ऊर्जा की कमी नहीं होगी, पर्यावरण प्रदूषण घटेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रहेंगे। 

अंत में विद्यार्थियों ने कुछ व्यावहारिक उपाय भी बताए

जरूरत न होने पर पंखे, बल्ब, टी.वी. आदि बंद करें।

एलईडी बल्बों का प्रयोग करें।

सौर ऊर्जा और ऊर्जा-संरक्षण उपकरणों का उपयोग करें।

बिजली की अनावश्यक बर्बादी रोकें।

इस चर्चा के माध्यम से सभी विद्यार्थियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि- "बिजली की बचत करना ही सच्ची देशभक्ति है।"


Hindi Lokbharti 9th Answers Chapter 1 Questions and Answers | Std 9 Hindi Chapter 1 Inam Question Answer Maharashtra Board

मौलिक सृजन

'प्राकृतिक संसाधन मानव के लिए वरदान', इस विषय पर स्वमत लिखिए।

उत्तर:

            सच ही कहा गया है कि प्राकृतिक संसाधन मानव के लिए वरदान होता है। सूर्य की रोशनी, हवा, मिट्टी, पानी, लकड़ी, तेल, कोयला, जीवश्म, ईंधन, खनिज, वनस्पति और अन्य पदार्थ प्राकृतिक संसाधन होते हैं क्योंकि ये सब प्रकृति द्वारा इसान को उपहार के रूप में मिले हैं। ये प्रकृति में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं। इन्हें मनुष्य द्वारा निर्मित नहीं किया जा सकता। मानव सभ्यता, शहरीकरण, तकनीकीकरण, औद्योगिकीकरण के लिए इन संसाधनों का इस्तेमाल करता है। अतः प्राकृतिक संसाधन मानव के लिए वरदान हैं।

 

आसपास

आपके गाँव-शहर को जहाँ से बिजली आपूर्ति होती है, उस केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करके टिप्पणी तैयार कीजिए।

उत्तर:

हमारे गाँव/शहर को बिजली की आपूर्ति नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र से की जाती है। यह केंद्र राज्य विद्युत मंडल के अंतर्गत कार्य करता है। यहाँ बड़े- बड़े ट्रांसफॉर्मर और नियंत्रण यंत्र लगे होते हैं, जिनकी मदद से बिजली का वितरण घरों, विद्यालयों, दुकानों और कारखानों तक किया जाता है। बिजली केंद्र में सुरक्षा, स्वच्छता और नियमित रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाता है। बिजली केंद्र के कारण हमारा जीवन सुगम बना है- हमें प्रकाश, पंखे, टीवी, फ्रिज और अन्य सुविधाएँ मिलती हैं।

टिप्पणी :

बिजली केंद्र हमारे जीवन का आवश्यक भाग है। इसके कर्मचारी मेहनत और जिम्मेदारी से काम करते हैं ताकि हमें निरंतर बिजली मिलती रहे। हमें बिजली का उपयोग सावधानीपूर्वक और बचत के साथ करना चाहिए।

Maharashtra State Board Class 9 Hindi Solutions  | Lokbharti Chapter 1 इनाम


संभाषणीय

ईंधन की बचत, समय की माँग है' इस विषय पर निम्न मुद्दों के आधार पर अपना मत व्यक्त कीजिए।

Std 9 hindi chapter 3 Inam swadhyay  | 9th Digest Chapter 3


उत्तर:

            पेट्रोलियम द्रव एवं कोयला ईंधन के मुख्य स्त्रोत हैं। पेट्रोलियम ईंधन अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, प्राकृतिक गैस, एल.पी.जी. आदि। ईंधन का उपयोग वाहनों, मशीनों, कारखानों आदि में किया जाता है। आज मानव जीवन से संबंधित कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहाँ ईंधन का उपयोग न होता हो। खाना बनाना हो या कृषि कार्य, सिंचाई हो या उद्योग, परिवहन हो या खानों की खुदाई किसी भी क्षेत्र में ईंधन के बिना कार्य करना संभव नहीं है। पिछले कुछ दशकों से पेट्रोलियम ईंधन का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा है। समय की मांग है कि हमें ईंधन का संरक्षण करना चाहिए।


Textbook Exercise Important Questions and Answers. | Hindi Lokbharti 9th Digest Chapter 1

 

लेखनीय


समुद्री लहरों से विद्युत निर्मिति के बारे में टिप्पणी तैयार कीजिए। संदर्भ यू ट्यूब से लीजिए।

उत्तर:

            समुद्री लहरों से विद्युत की निर्मिति की जाती है। इसे 'जलविद्युत ऊर्जा कहते हैं। समुद्र की लहरें ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत है। भारत एक उष्ण कटिबंधीय देश है। इसी कारण सतह के पानी व गहरे समुद्र के बीच तापमान में लगातार भिन्नता रहती है। इसका फायदा ऊर्जा निर्माण करने के लिए किया जाता है। समुद्री धाराओं में बड़े पैमाने पर फ्लोटिंग विलवणीकरण संयंत्र का कार्यान्वयन किया जा रहा है जिस कारण जलविद्युत ऊर्जा की निर्मिती हो रही है।

 

पठनीय


दैनंदिन जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले विविध उपकरणों के आविष्कारकों और उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त करके पढ़िए।

उत्तर:


उपकरण का नाम

आविष्कारक का नाम

कार्य / उपयोग

बल्ब (Light Bulb)

थॉमस अल्वा एडिसन

प्रकाश देने के लिए उपयोग किया जाता है।

टेलीफोन (Telephone)

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल

दूर बैठे व्यक्ति से बात करने के लिए।

टेलीविजन (Television)

जॉन लॉगी बेयर्ड

दृश्य और श्रव्य मनोरंजन का साधन।

कंप्यूटर (Computer)

चार्ल्स बैबेज

गणना, लेखन, डिज़ाइन और संचार के लिए।

विद्युत पंखा (Electric Fan)

शूलर स्केट्स व्हीलर

गर्मी से राहत पाने के लिए।

रेफ्रिजरेटर (Fridge)

जेम्स हैरिसन

भोजन और पेय पदार्थ ठंडे रखने के लिए।

विमान (Aeroplane)

राइट बंधु

हवाई यात्रा के लिए।

मोटरकार (Motor Car)

कार्ल बेंज

एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए।

घड़ी (Clock / Watch)

पीटर हेनलाइन

समय बताने के लिए।

 

स्वमत
अगर तुम्हें 'पर्वतारोहण' का मौका मिले तो ...

·       स्थान का चयन

·       पूर्व तैयारी

·       सुरक्षा

उत्तर:


स्थान का चयन :
            मैं पर्वतारोहण के लिए ऐसे स्थान का चयन करूँगा जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हो और सुरक्षित भी हो। मैं शुरुआती पर्वतारोहियों के लिए उपयुक्त पहाड़ चुनूँगा, जहाँ मार्गदर्शक और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों। स्थान चुनते समय मौसम और रास्तों की जानकारी भी पहले से प्राप्त करूँगा।

पूर्व तैयारी :
            पर्वतारोहण के लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी बहुत आवश्यक है। मैं नियमित व्यायाम, दौड़ और योग करूँगा ताकि शरीर मजबूत रहे। आवश्यक सामान जैसे मजबूत जूते, गर्म कपड़े, रस्सी, टॉर्च, प्राथमिक उपचार पेटी तथा भोजन-पानी की व्यवस्था पहले से करूँगा।

सुरक्षा :
            मैं सभी सुरक्षा नियमों का पालन करूँगा और अनुभवी मार्गदर्शक के साथ ही पर्वतारोहण करूँगा। मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करूँगा। किसी भी खतरे की स्थिति में सावधानी बरतूँगा और समूह से अलग नहीं होऊँगा।

 

विषय से ...

 

आपके परिवार के किसी वेतनभोगी सदस्य की वार्षिक आय की जानकारी लेकर उनके द्वारा भरे जाने वाले आयकर की गणना कीजिए। (गणित, नौवीं कक्षा पृष्ठ १००)

उत्तर:

            हमारे परिवार में मेरे पिताजी एक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी वार्षिक आय और आयकर की जानकारी साझा की, जिससे मैंने नीचे दी गई गणना तैयार की है।

वेतनभोगी सदस्य की आय और कर गणना (उदाहरण) :


विवरण

राशि (में)

वार्षिक वेतन आय

6,00,000

भविष्य निधि (PF) कटौती

50,000

बीमा प्रीमियम

20,000

अन्य कर छूट (धारा 80C के अंतर्गत)

30,000

कुल कर योग्य आय

5,00,000

 

आयकर की गणना (वित्त वर्ष 2024-25 के अनुसार) :

₹2,50,000 तक- कोई कर नहीं

₹2,50,001 से ₹5,00,000 तक-5% कर

इसलिए

5% × ₹2,50,000 = ₹12,500

लेकिन सरकार ने ₹5 लाख तक की आय पर रिबेट (धारा 87A) दी है।

अतः अंतिम आयकर = ₹0 (कोई कर देय नहीं)

 

पाठ के आँगन में


(१) सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए :-

 

(क) पाठ में आए और हिंदी में प्रयुक्त होने वाले पाँच-पाँच विदेशी एवं संकर शब्दों की सूची बनाइए :

सूची

विदेशी शब्द

संकर शब्द

२.

३.

४.

५.

 

उत्तर:

सूची

विदेशी शब्द

संकर शब्द

कंपनी

रेफ्रीजरेटर

एक्सपर्ट

टेलीफोन

प्राइवेसी

खयाली
तश्तरी

जल्दबाज

जबरदस्ती

मोहल्लेदार

 

(ख) वाक्य में कि, की के स्थान को स्पष्ट कीजिए- 'माँ ने कहा कि बच्चों ने आम की आइसक्रीम तैयार की।'

उत्तर :


कि- समुच्चयबोधक अव्यय

'माँ ने कहा' तथा 'बच्चों ने आम की आइसक्रीम तैयार की इन दोनों वाक्यों को जोड़ रहा है।

 

की-संबंध कारक

आम से बनी आइसक्रीम।

 

की- क्रिया

आइसक्रीम बनाई।

 

घ) रेफ्रीजरेटर आने के बाद घर की स्थिति-

उत्तर:

१. लोगों की लाइन लग जाना।

२. अपना सामान रखने के लिए जगह न मिलना।

३. प्राइवेसी छिन जाना।

४. नहाना, खाना हराम हो जाना।

 

(ग) रेफ्रीजरेटर आने के पूर्व घरवालों के विचार -

उत्तर:

१. इनाम मिलेगा या नहीं।

२. रेफ्रीजरेटर कहाँ रखेंगे।

३. घरेलू पावर लेनी होगी।

४. बिजली कंपनी में दरख्वास्त देनी होगी।

 

पाठ से आगे

 

प्रशंसापत्र / पुरस्कार/ इनाम के प्रसंग का कक्षा में वर्णन कीजिए।

उत्तर:

            प्रशंसापत्र, पुरस्कार या इनाम ऐसे अवसर होते हैं जब किसी व्यक्ति के परिश्रम, प्रतिभा या उत्कृष्ट कार्य की सराहना की जाती है। ये अवसर व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उसे आगे भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

            उदाहरण के रूप में- हमारी कक्षा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्याध्यापक महोदय ने पढ़ाई, खेलकूद, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसापत्र और पुरस्कार प्रदान किए। मंच पर पुरस्कार लेते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी। इस प्रसंग से सभी विद्यार्थियों को यह संदेश मिला कि "मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।"


इनाम Questions And Answers | Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 3

भाषा बिंदू

 

दिए गए अनुसार रचना की दृष्टि से सरल, संयुक्त, मिश्र अन्य वाक्य पाठ से खोजकर तालिका पूर्ण कीजिए :-

उत्तर:

संयुक्त वाक्य

१. मैंने एक दुबला-पतला व्यक्ति देखा।

१. गौतमी ने कहानी सुनाई और गीता रो पड़ी।

१. उसने कहा कि मैं परिश्रमी हूँ।

२. कैलाश ने ऊपर- नीचे झाँका।

२. कोलकाता के संदेश और खीर महीने भर के लिए ले आए।

२. उसका आना था कि सगे संबंधियों में धूम मच गई।

३. भारत में धूम मच गई है।

३. कटोरा ने लिया गया और रेफ्रीजरेटर में रख दिया गया।

३. सब देखने आने लगे जैसे कोई बहू को देखने आता है।

४. हम सब बाहर छत पर लेटे थे।

४. कैलाश मोहल्ले में रहता था पर मोहल्लेदार अधिक था।

४. भीड़ पड़ती गई तो उसने हचिपार टैक दिए।

सरल वाक्य

मिश्र वाक्य

 

रचना बोध:

उत्तर:

प्रस्तुत पाठ में लेखक ने रेफ्रीजरेटर का आधार लेकर समाज की विभिन्न विसंगतियों पर हास्य के माध्यम से करारा व्यंग्य किया है।


********

Post a Comment